हावड़ा से जयपुर स्थित खातीपुरा स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रयागराज के सूबेदारगंज और कानपुर नगर के गोविंदपुरी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हावड़ा से जयपुर स्थित खातीपुरा स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रयागराज के सूबेदारगंज और कानपुर नगर के गोविंदपुरी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा। हावड़ा से गाड़ी संख्या 03007 की रवानगी बुधवार 25 फरवरी व 11 मार्च रात 11:55 बजे होगी। अगले दिन यह ट्रेन शाम 5:40-5:45 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
यहां से गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंच जाएगी। वहीं, खातीपुरा से गाड़ी संख्या 03008 का संचालन शुक्रवार 27 फरवरी व 13 मार्च शाम 5:00 बजे होगा। शनिवार सुबह 9:00-9:05 बजे ट्रेन सूबेदारगंज व रविवार सुबह 5:15 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 10, एसी थ्री के चार, सामान्य श्रेणी के छह व एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।