फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजार बंद कैसे होगी ग्रामीण इलाकों में सप्लाई

विज्ञापन
how will the supply in the rurel areas be closed if the city market - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों से रविवार को एक बार फिर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वार्ता की। इस दौरान व्यापारियों ने लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानी के बारे में उन्हें अवगत कराया। कहा कि लॉकडाउन पार्ट थ्री में ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें खुलने लगी, लेकिन ग्रामीण इलाकों की तमाम दुकानों पर जरूरी सामान खत्म हो गए हैं। क्योंकि अधिकांश वस्तुओं के डिस्ट्रीब्यूटर शहर में ही हैं। डिस्ट्रीब्यूटर आदि के गोदाम एवं दुकानें बंद होने से ग्रामीण इलाकों में अब सप्लाई कैसे होगी।
विज्ञापन

इस दौरान कारोबारियों ने नैनी के बंद पड़े उद्योगों को खोले जाने की भी मांग की। कुछ ने कहा कि शंकरगढ़ में सिलिका सैंड का काम शुरू किया जाए। ताकि इससे मजदूरों को रोजगार मिल सके। कारोबारियों से मिले तमाम सुझाव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके सुझाव कैबिनेट बैठक में रखे जाएंगे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुछ व्यापारियों ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की भी सराहना की। कहा कि उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बने इस दिशा में प्रयास जरूरी हैं। डिप्टी सीएम से हुई वार्ता का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। इस दौरान कर एवं वित्त सलाहकार पवन जायसवाल, वैभव पहाड़िया, महेंद्र गोयल, योगेश गोयल, शशांक जैन, अनुपम शर्मा, विशाल मोहन, विपुल मित्तल, अमिताभ गौर, नवीन अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें