फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलकर्मियों को बड़ी सौगात, प्रयागराज समेत कई शहरों में एक हजार रेलकर्मियों के लिए बनेंगे आवास

Sun, 12 Apr 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एक हजार रेलकर्मियों के लिए सरकारी क्वार्टर बना रहा है। यह आवास प्रयागराज सहित कई स्टेशनों पर बनेंगे, जिससे आवासीय समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या को दूर करने के लिए कमर कस ली है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देश पर करीब एक हजार रेलकर्मियों के लिए सरकारी क्वार्टर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत प्रयागराज सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के पास अत्याधुनिक टाइप-2 और टाइप-3 श्रेणी के आवासों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में जीआरपी कॉलोनी के पास बहुमंजिला इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, शहर में पहले भी कई आवासीय परिसर बनाए गए हैं, लेकिन बढ़ती वर्कफोर्स के कारण आवासों की मांग काफी है।

सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि इटावा, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट, आगरा, बांदा और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी आवास बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। 
विज्ञापन


वर्तमान में कई स्थानों पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं कुछ शहरों में रेलवे की खाली पड़ी जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ताकि, वहां भी गगनचुंबी आवासीय टावर खड़े किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें