कटका डेरा गांव में घर में आग लगने से गृहस्ती का सामान जलकर राख ।
थाना क्षेत्र के कटका डेरा ग्राम सभा में आग की चिंगारी ने कई परिवार के आशियाने को जलाकर नष्ट कर दिया। बुधवार दोपहर के वक्त गांव निवासी लालजी का परिवार गर्मी का दिन होने के कारण घर के बाहर व कुछ सदस्य घर के अगले वाले हिस्से में बैठे हुए थे। उसी समय अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। घर के ऊपरी हिस्से से धुंआ उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
शोर सुनकर जब तक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। उपस्थित लोगों ने फोन के माध्यम से डायल 112 पुलिस तथा फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी देते हुए बाल्टी तथा सबमर्सिबल के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा होने के कारण आग बुझाया नहीं जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची उसके पहले ही आग ने शमशेर निषाद, पवन कुमार, विनोद कुमार तथा विजय शंकर के घर तक फैल चुकी थी। देखते ही देखते उनके घर में रखे गृहस्थी के सामान समेत जानवरों के भूसे, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान पवन निषाद ने घटना की जानकारी लेखपाल को दी है।