बरौत। पूरेगोबई गांव में छप्पर में लगी आग से गृहस्थी का सामान सहित कई मवेशी झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार शाम चार बजे श्याम बाबू यादव के छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे तीन भैंस सहित कई मवेशी झुलस गए। इसी तरह भेलसी गांव निवासी लाल बिहारी यादव व मोहन यादव के छप्पर में आग लग गई। ससे गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।