फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक के घर लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाशिंग मशीन से लगी आग, पूरे घर में
विज्ञापन

भर गया धुआं, बाल-बाल बचा परिवार
0 दरभंगा कॉलोनी में होटल मालिक के आवास में शार्ट सर्किट से उठी लपटें
0 खिड़की तोड़कर बाहर निकले परिवारवाले, तीन को फायरकर्मियों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले होटल मालिक मनोज कुमार जायसवाल के घर में शुक्रवार भोर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा घर धुएं से भर गया, जिससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। होटल मालिक के बेटे ने खिड़की की ग्रिल तोड़ी और बाहर निकलकर अपनी व 10 साल के बेटे की जान बचाई, जबकि भीतर फंसे तीन लोगों को फायरकर्मियों ने बचाया। घटना से करीब एक घंटे तक मोहल्ले में हड़कंप रहा। आग का कारण वाशिंग मशीन में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले मनोज कुमार जायसवाल सिविल लाइंस स्थित होटल यूआर के मालिक हैं। मकान में वह पत्नी, मां के साथ रहते हैं। तीनों बेटों मनीष, सत्यम व शुभम भी परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। मनीष ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात भी माता-पिता व दादी भूतल, जबकि बेटे अपने परिवार संग ऊपर के तल पर सो रहे थे। शुक्रवार भोर में चार बजे के करीब नीचे के तल से मां ने फोन कर बताया कि पूरे घर में धुआं फैल गया है। वह हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि पूरा घर धुएं से भरा है। नीचे देखने पर पता चला कि प्रवेश द्वार के पास रखी वाशिंग मशीन में आग लगी थी और वह फैलकर वहां रखे अन्य सामान को भी चपेट में लेती जा रही थी। शोरगुल मचा तो अन्य परिजन के साथ पड़ोसी भी जाग गए। धुआं तेजी से फैल रहा था, ऐसे में परिजनों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। इसी दौरान फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इधर मनीष ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अपने बेटे के साथ पड़ोसी के छत पर जाकर जान बचाई। हालांकि, ऊपर के तल पर सत्यम, शुभम व उसकी पत्नी शैलजा फंसे हुए थे। करीब आधे घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची और पानी की बौछार डालनी शुरू की। आग पर काबू पाने के बाद किसी तरह ऊपर के तल पर फंसे परिवारवालों को निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हड़कंप रहा। मनीष ने बताया कि घटना में वाशिंग मशीन, फ्रिज, डीप फ्रिजर, कंप्यूटर व अन्य समेत लाखों का सामान जल गया। फायरकर्मियों ने बताया कि फिलहाल यही लग रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी।
परिजनों को बचाने जान पर खेल गए धर्मेंद्र
मनीष ने बताया कि वैसे तो सभी फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन, फायरमैन धर्मेंद्र कुमार मिश्र ऊपर के तल पर फंसे घरवालों को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए। बताया कि जिस वक्त फायरब्रिगेड पहुंची नीचे के तल पर आग काफी फैल चुकी थी और उससे लपटें भी उठ रही थीं। बड़ी बात यह थी कि पूरे घर में धुआं भर गया था, जिससे दम भी घुटने लगा था। इस दौरान धर्मेंद्र सूझबूझ दिखाते हुए सांस रोककर ऊपर गए और तीनों परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि धर्मेंद्र के जज्बे की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है।
विज्ञापन

मोहल्ले में मचा रहा हड़कंप
उधर घटना से मोहल्ले में करीब एक घंटे तक हड़कंप मचा रहा। शोरगुल सुनकर आस पड़ोस के लोग भी जागकर घरों से बाहर निकल आए थे। उधर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने बिजली सप्लाई भी बाधित कराई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। सूचना पर फायरब्रिगेड के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें