फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोपी होटल मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक होटल में तीन दिन पहले जौनपुर की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दूसरे आरोपी होटल मैनेजर को झूंसी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


जौनपुर की रहने वाली एक युवती आर्केस्ट्रा में डांसर है। वह नैनी में किराए पर कमरा लेकर रहती है। युवती का आरोप है कि 12 दिसंबर की देर शाम को उसके मंझनपुर कौशांबी के रहने वाले परिचित युवक ने फोन कर झूंसी के होटल में काम देने के बहाने बुलाया था। युवती के आरोप के मुताबिक होटल पहुंचने पर खाना खाने के बाद मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसे दबोचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी उसे कमरे के होटल में छोड़कर फरार हो गए।

भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में चारो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी होटल मैनेजर को मंगलवार को इंसपेक्टर झूंसी नरेंद्र प्रसाद ने पुलिस फोर्स के साथ होटल में दबिश देकर दबोच लिया। दोपहर बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें