फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद होटल और अस्पताल की जांच

Fri, 05 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में फायर सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प
विज्ञापन
दिल्ली के एक होटल में अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को अग्निशमन केंद्र की टीम ने प्रमुख प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

फायरमैन मोहम्मद मुर्तजा, फायरमैन अरविंद यादव एवं फायर विभाग की टीम ने लोचनगंज स्थित एक अस्पताल और होटल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने देखा कि आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट और अन्य संभावित खतरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संस्थान संचालकों से कहा कि फायर सुरक्षा उपकरणों का नियमित परीक्षण कराया जाए और उन्हें हमेशा कार्यशील स्थिति में रखा जाए। अग्निशमन विभाग ने आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें