फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रधानाचार्य के घर से 15 लाख नकदी और जेवर चोरी, पत्नी की मौत पर परिवार के साथ गए थे गांव

Sat, 09 Nov 2024 03:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोरांव (प्रयागराज)

सार

राजकुमार सिंह पुत्र जनार्दन सिंह मूल निवासी ओबरी थाना खीरी। कोरांव के राज शिशु शिक्षा सदन में प्रधानाचार्य हैं। विद्यालय के बगल में ही पड़रिया गांव में निवास बनाकर परिवार सहित रहा करते हैं।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में प्रधानाचार्य के घर से अलमारी का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकदी समेत 15 लाख का जेवरात चोर उठा ले गए। राजकुमार सिंह पुत्र जनार्दन सिंह मूल निवासी ओबरी थाना खीरी। कोरांव के राज शिशु शिक्षा सदन में प्रधानाचार्य हैं। विद्यालय के बगल में ही पड़रिया गांव में निवास बनाकर परिवार सहित रहा करते हैं। 15 दिन पूर्व पत्नी का स्वर्गवास हो जाने पर सभी लोग ओवरी गांव चले गए। इस मकान पर कोई नहीं था। उसी दौरान घर के पीछे से दरवाजे के बगल लगी लोहे की खिड़की काटकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी तथा बॉक्स का ताला तोड़कर 12000 नकदी समेत पंद्रह लाख का जेवरात उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें