फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्साधारी का इंटरव्यू 20 से

विज्ञापन
Homeopathic medical officer interview from 20
विज्ञापन
प्रयागराज। राजकीय होम्योपैथिक विभाग के तहत होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 596 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 20 जनवरी से तीन फरवरी तक और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य के एक अनारक्षित पद के लिए इंटरव्यू 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्र देश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर भर्ती के लिए पिछले दिनों आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। साक्षात्कार 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29, 31 जनवरी और एक एवं तीन फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य पद के लिए इंटरव्यू 28 जनवरी को सुबह 9.30 बजे होगा। दोनों सीधी भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार ज्ञाप एवं अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ निर्धारित समय में आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें