फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर के बकाएदारों की अब होगी कुर्की, टीवी-फ्रिज जैसी घरेलू वस्तुएं ले जाएंगे निगमकर्मी, बैंक खाते होंगे सीज

Tue, 19 Jan 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद नगर निगम - फोटो : SELF
विज्ञापन
नगर निगम गृहकर के बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। एक महीने पहले करीब सात हजार बकाएदारों को नोटिस भेजी जा चुकी है। कुर्की में बड़े बकाएदारों के बैंक खाते सीज होंगे। घरेलू भवनों के स्वामियों के टीवी, फ्रिज, सोफा, पलंग जैसी वस्तुएं कुर्क की जाएंगी। जोन एक खुल्दाबाद से इसकी शुरुआत होगी। सूची कर अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश के साथ सोमवार को भेज दी गई है।

विज्ञापन

नगर निगम के गृहकर के मद में अभी 30 करोड़ रुपया वसूला जाना बाकी है। इस वित्तीय वर्ष में करीब ढाई माह शेष हैं, लेकिन बकाएदार गृहकर नहीं जमा कर रहे हैं। एक लाख के तक के बकाएदारों को नगर निगम के कर विभाग ने अक्तूबर 2020 में नोटिस तामील कराए थे। सात हजार लोगों में अभी तक पांच सौ ने भी बकाया गृहकर का भुगतान नहीं किया है।


कर विभाग ने गृहकर वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। नोटिस की अवधि पूरी हो चुकी है, सो जोन एक खुल्दाबाद से कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। कुर्की से पहले एक बार मुनादी भी कराई जाएगी ताकी बकाएदार भुगतान जमा कर कुर्की से बचाव कर सकें। अन्यथा घरेलू सामान कुर्क कर निगम के स्टोर में जमा कराए जाएंगे।

नलों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे, पानी को तरसेंगे बकाएदार

शहर के करीब सवा लाख भवन स्वामियों में 30 हजार ऐसे हैं, जो गृहकर तो जमा करते हैं, लेकिन जलकर का भुगतान नहीं करते। ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया गया है, जो कई वर्षों से जलकर नहीं जमा कर रहे हैं। महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि के मुताबिक बकाया कर वसूली के लिए जल संयोजन काटने की कार्रवाई की जाएगी। यह काम फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बकाएदारों को लाल नोटिस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

00 गृहकर के बकाएदारों को बिल जारी करने के लिए एसएमएस भेजे गए। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नोटिस का संज्ञान न लेने वाले बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बड़े बकाएदारों के खाते सीज किए जाएंगे।- पीके मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें