फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड परीक्षा-2026 : 10 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

Sat, 25 Apr 2026 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी होमगार्ड परीक्षा-2026 के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 10 विशेष ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया है, वहीं रोडवेज ने भी विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी होमगार्ड परीक्षा-2026 के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 10 विशेष ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया है, वहीं रोडवेज ने भी विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, परीक्षार्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में विस्तार किया गया है। कानपुर-फतेहपुर मेमू अब सूबेदारगंज तक चलेगी, जबकि इटावा-कानपुर मेमू को लखनऊ तक और दिल्ली-टूंडला मेमू को गोविंदपुरी तक विस्तारित किया गया है।
आगरा-मैनपुरी मेमू भी अब फर्रुखाबाद तक चलेगी। इसके साथ ही नियमित पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और टूंडला में वार रूम सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, यूपी रोडवेज ने जौनपुर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बांदा और मिर्जापुर जैसे प्रमुख रूटों पर बसों के 80 अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि बस अड्डों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें