फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशप ने हालैंड हाल अधीक्षक से मांगी पंजीकृत छात्रों की सूची

Thu, 25 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University Violence
विज्ञापन

विलियम हालैंड हाल छात्रावास के चेयरमैन और डायसिन ऑफ लखनऊ के बिशप पीटर बलदेव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर उनसे छात्रावास में पंजीकृत छात्रों की सूची और फीस का विवरण मांगा है। बिशप ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि अक्तूबर 2018 में आपकी ओर से प्रो. एसके राय को छात्रावास का अधीक्षक बनाया गया था। उसके बार उन्हें छात्रावास के पंजीकृत छात्रों की सूची नहीं मिल सकी है। बिशप ने अपने पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से उनसे छात्रावास में रजिस्टर्ड छात्रों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन


बिशप की ओर से विवि प्रशासन से पंजीकृत छात्रों की सूची और शुल्क का विवरण मांगे जाने पर छात्रावास के अधीक्षक प्रो. एके राय ने कुलपति को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि अक्तूबर में हालैंड हाल का अधीक्षक नियुक्त किए जाते समय उन्हें तत्कालीन अधीक्षक डॉ. शीतला प्रसाद एवं समन्वयक डॉ. अशोक मसीह से छात्रावास का चार्ज मांगा तो उनकी ओर से छात्रों की सूची आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इस कारण से छात्रावास में अभी तक किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। यह जानकारी उन्होंने कुलपति कार्यालय एवं जांच समिति को समय-समय पर दिया है। ऐसी स्थिति में इविवि एवं हालैंड हाल प्रबंधन के बीच तकरार शुरू हो गई है।


छात्रावास खाली करने का आदेश वापस
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रियदर्शिनी महिला छात्रावास की अधीक्षिका ने जिन छात्राओं की परीक्षा हो गई है, उनसे 72 घंटे के अंदर छात्रावास खाली करने की नोटिस जारी की है। अधीक्षिका की नोटिस के बाद ही छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने चुनाव के समय छात्रावास खाली करने का आदेश वापस ले लिया है। इससे पहले छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. ज्योति मिश्रा ने सभी छात्राओं से अनुरोध किया था कि छात्रावास नियमों के तहत छात्रावास के कमरे खाली कर दें, जिससे कमरों की मरम्मत और साफ-सफाई की जा सके। अधीक्षिका की ओर छात्र कल्याण अधिष्ठाता को सूचित करने और छात्राओं को चुनाव के समय होने वाली परेशानी को देखते हुए निर्णय वापस लिया गया है।
विज्ञापन


छात्राएं हीटर का प्रयोग न करें
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रियदर्शिनी महिला छात्रावास की अधीक्षिका ने सभी छात्राओं से हीटर का प्रयोग नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में हीटर का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। हीटर का प्रयोग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें