फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बहाने हुड़दंग पड़ेगा भारी

Wed, 20 Mar 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
holi
विज्ञापन

विज्ञापन

होली के बहाने हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों पर पुलिस की ओर से विशेष नजर रखी जाएगाी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आईजी की ओर से सभी थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया हे।
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। कहा गया है कि होलिका दहन के दौरान थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


aउधर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रंग खेलने का समय दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। ऐसे में निर्धारित समय तक ही रंग खेला जाए। इसके अलावा डीजे साउंड भी रात 10 बजे के बाद प्रतिबंधित होगा। सद्भाव व शांति के माहौल में पर्व मनाया जाए। उधर एसपी सिटी के निर्देश पर मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुभाष चौराहा, बैरहना, चंद्रलोक, बालसन चौराहे आदि जगहों पर बाइकसवारों की चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रिपलिंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। इससे पहले एसपी सिटी के नेतृत्व में प्रथम सर्किल के चारों थानों की पुलिस ने पुराने शहर में गश्त की। इसमें सीपीएमएफ के जवान भी शािमल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें