फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi : मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Thu, 13 Mar 2025 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्त नंदी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अदभुत है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्त नंदी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अदभुत है। ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव एवं खुशियों से भर देते हैं। होली का त्यौहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि रंगों का यह पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। होली बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेद भी मिटाता है। मंत्री नंदी ने कहा कि होली पर्व सभी को प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है। इस त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें