फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होली के बाजार में दिवाली जैसी रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के पूर्व प्रयागराज के बाजार में दिवाली जैसी रौनक रही। कटरा, चौक व लोकनाथ की तंग गलियां हों या फिर सिविल लाइंस, सुबह से रात तक बच्चों से लेकर बड़ों में काफी उत्साह दिखा। भगवा रंग, गुलाल, पिचकारी, गुझिया, चिप्स व पापड़ आदि की लोगों ने खूब खरीदारी की। फैंसी पाइप, स्पाइडर मैन, छोटा भीम सहित मोदी और योगी के मुखौटे भी हाथों-हाथ बिक गए। होली के कुछ शौकीनों ने सराफा बाजार से चांदी की पिचकारी भी खरीदी।
विज्ञापन

शहर के कोठा पार्चा, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, तेलियरगंज, कीडगंज, झलवा व राजरूपपुर आदि में खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ नमकीन और बिस्कुट की जमकर खरीदारी की। बाजार में गुझिया, मेवा और खानपान की चीजें भी दुकानों पर सजी रहीं। पूरे दिन बाजार में चहल पहल बनी रही। रंग, गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर लोगों की खूब चहल रही।
सराफा कारोबारी दिनेश सिंह ने बताया कि चांदी की पारंपरिक डिजाइन पिचकारी भी शौकीन लोगों ने खरीदी। 250 ग्राम वजन वाली पिचकारी का प्रयोग अमूमन लोग गुलाब जल के छिड़काव के लिए ही करते हैं। इसका दाम 20 से 25 हजार रुपये तक होता है।
विज्ञापन

-
गुझिया, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक की हुई खूब बिक्री
मिठाई बाजार में होली को लेकर कई वैरायटी की गुझिया दुकानों रक दिखीं। इसमें पगी हुई गुझिया आकर्षण का केंद्र रही। जीरो रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स दालमोट वाला के राजू अग्रवाल ने बताया कि केसर गुझिया की इस बार अच्छी डिमांड रही। वहीं मसाला समोसा, काजू मिक्स्चर आदि नमकीन भी खूब बिकी। हीरा हलवाई एंड संस के रोहित केसरवानी ने बताया कि इस बार गुझिया के गिफ्ट पैक भी लोगों ने पसंद किए। इसमें नमकीन के साथ गुझिया भी रहती है। इसके अलावा मिठाई के साथ बाजार में कई तरह के ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक भी बिके। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि एक सप्ताह से प्रयागराज में होली का बाजार चढ़ा हुआ है। रविवार को भी होली की वजह से तमाम बाजार खुल रहेंगे।

होली के स्लोगन लिखी टी-शर्ट की हुई खूब बिक्री

इस बार कपड़ा बाजार पर भी होली का उत्साह खूब दिखा। सिविल लाइंस, कमला नेहरू रोड, चौक, विश्वविद्यालय मार्ग, कोठा पार्चा व कटरा आदि बाजारों में व रोड पटरियों की दुकानों पर सजी टीशर्टें खूब बिकीं। इन टीशर्टों में हैप्पी होली, बुरा न मानो होली है, होली खेलें रघुवीरा, होली है स्लोगन लिखे हुए थे। थोक कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि होली खेलने के लिए पहने जाने वाली टीशर्ट की विगत कुछ वर्ष से डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा स्पेशल कार्टून कैरेक्टर वाले मास्क, और मुखौटे भी लोगों ने खरीदे। इसमें मोटू-पतलू, निंजा हतौड़ी, डोरेमाॅन, मिक्की माॅउस, छोटा भीम व स्पाइडर मैन के मुखौटे बच्चों ने ज्यादा पसंद किए। वहीं पीएम मोदी व सीएम योगी के मुखौटों की मांग इस कदर बढ़ी कि तमाम दुकानों पर उसका स्टॉक ही खत्म हो गया। बालों को ढंकने के लिए रंग बिरंगे हेयर विग व कलरफुल बाल भी लोगों ने खूब खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें