फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : होली की छुट्टी के बाद पीसीएस-2024 के साक्षात्कार नौ मार्च से

Fri, 06 Mar 2026 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार होली की छुट्टी के बाद नौ मार्च से फिर से शुरू होंगे और 20 मार्च तक जारी रहेंगे। आयोग के उप सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार होली की छुट्टी के बाद नौ मार्च से फिर से शुरू होंगे और 20 मार्च तक जारी रहेंगे। आयोग के उप सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हुई थी। आयोग में प्रतिदिन 12 पैनल बैठते हैं। इनमें से छह पैनल सुबह 9:30 बजे से और छह पैनल दोपहर दो बजे से साक्षात्कार लेते हैं। प्रत्येक पैनल द्वारा 10 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाता है और एक अभ्यर्थी को लगभग 15 से 20 मिनट का समय दिया जाता है। होली के कारण साक्षात्कार प्रक्रिया में कुछ दिनों का अवकाश था। अब नौ मार्च से इंटरव्यू दोबारा शुरू होंगे। अंतिम दिन यानी 20 मार्च को केवल छह पैनल ही साक्षात्कार लेंगे और उस दिन प्रत्येक पैनल में सात अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें