फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ हत्याकांड: लापता होमगार्ड के ईर्दगिर्द घूम रही पुलिस की तफ्तीश

Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
होलागढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामले में चौथे दिन भी हत्यारों व हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी। पड़ोस के गांव के होमगार्ड का भी पता नहीं चल सका और उसके परिजनों समेत हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से पूछताछ जारी रही। यह भी सामने आया है कि एक मामले को लेकर होमगार्ड व वैद्य के परिवार के बीच 20 दिन पहले पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन

 
जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि होमगार्ड की बेटी से प्रिंस की जान पहचान थी। इसी बीच उसका रिश्ता तय हो गया और घरवालों ने सगाई भी तय कर दी थी। हालांकि जानकारी पर प्रिंस ने युवती के ससुराल में अपने साथियों संग पहुंचकर धमकी दी थी। इसकी जानकारी पर होमगार्ड ने मामले की शिकायत वैद्य से की जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई।

जानकारी पर पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। उधर घटना के दूसरे दिन से गायब पड़ोसी गांव में रहने वाले होमगार्ड का भी पता नहीं चल सका। पुलिस हिरासत में लिए गए उसके बेटे, रिश्तेदार व अन्य परिजनों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

 

दो साथी भी उठाए गए, पूछताछ जारी

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतक वैद्य के बेटे प्रिंस का गांव के ही कुछ लड़कों से संबंध था जिन्होंने एक ॎग्रुप बना हुआ था। यह भी पता चला है कि ग्रुप का कई लोगों से विवाद भी हो चुका था। इसके लिए मृतक वैद्य बेटे को अक्सर मना भी करते थे। लेकिन वह नहीं मानता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए इस ग्रुप के दो सदस्यों को उठाया है। अन्य सदस्यों की भी तलाश की गई लेकिन वह गांव छोड़कर गायब मिले। 
विज्ञापन


सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल कोई ऐसा ठोस बिंदु नहीं मिला है जिससे कुछ स्पष्ट हो सके।  
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी गंगापार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें