प्रदेश के इलाहाबाद मंडल में एचआईवी/एड्स के रोगी सबसे अधिक हैं। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो क्षेत्र में एचआईवी पीड़ितों की तादात जिले और मंडल में सबसे ज्यादा है। नाको से जुड़े अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों से जुड़े विशेषज्ञों का दावा है कि एड्स नियंत्रण को लेकर पिछले कई वर्षों से जारी जागरूकता अभियानों के चलते मरीजों की संख्या में कमी आई है। जागरूकता अभियानों के चलते सामाजिक एवं पारिवारिक वर्जनाओं को दरकिनार को अब ज्यादातर मरीज जांच एवं इलाज कराने को आगे आ रहे हैं। वैसे तो एचआईवी संक्रमित लोगोें के इलाज एवं पुनर्वास को लेकर केंद्र, राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। अब एचआईवी पीड़ित युवक युवतियां इलाज कराने के साथ ही एक दूसरे से शादी कर बची हुई जिंदगी को खुशहाल बना सकें। इसके लिए डॉक्टरों के साथ साथ एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश नेशनल नेटवर्क प्लस यानी यूपीएनपी जैसे गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अनूठी पहल की है। यूपीएनपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश यादव की मानें तो पिछले डेढ़ साल में संस्था की ओर से 25 हजार से अधिक एचआइवी पीड़ितों को चिह्नित कर इलाज में मदद की जा रही है।
00000000000
एड्स जागरूकता रैली आज
विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डीटीओ डॉ. ओपी शाही ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली की शुरूआत जिलाधिकारी कार्यालय से होगी। डीएम भवनाथ सिंह झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। रैली कचहरी, पुलिस लाइन, म्योहाल चौराहा, ट्रैफिक पुलिस लाइन, बेली अस्पताल होते हुए डीटीओ कार्यालय पर आकर समाप्त होगी।