फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कानून मंत्री की वकीलों ने की सराहना

विज्ञापन
Highcourt lawyers praises union minister ravishankar's statement - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मंत्री ने कहा है, बिना हाईकोर्ट की अनुमति नही बन सकती खंडपीठ
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं ने केंद्र्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद के उस बयान की प्रशंसा की है, जिसमें उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों से कहा है कि बिना हाईकोर्ट की अनुमति के खंडपीठ नहीं बन सकती है। केंद्र सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र की परिकल्पना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग का औचित्य नहीं है। बैठक का संचालन नरेंद्र कुमार चटर्जी ने किया।बैठक में ज्योत्सना श्रीवास्तव, कृष्ण जी शुक्ल, सीबी सिंह, राजेश त्रिपाठी, सभाजीत सिंह, अरविंद गोस्वामी, संजय यादव, मृत्युंजय तिवारी, आरसी शुक्ल,आराधना चौहान एससी मिश्र, ए एन राय, के डी मालवीय, अशोक सिंह, अखिलेश मिश्र गाँधी, मिथिलेश तिवारी, बीके रघुवंशी, ईशान शिशु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें