फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद संघमित्रा को नोटिस जारी

विज्ञापन
Highcourt issued notice to BJP MP Sanghmitra Maurya - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। भाजपा सांसद के चुनाव को सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव ने चुनाव याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। याचिका पर अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दिया है। याची के अधिवक्ता एनके पांडेय का कहना है कि कुछ बूथों पर पड़े वोटों से अधिक मत गिने गए हैं। याची ने इस पर आपत्ति दाखिल की थी, मगर उसे खारिज कर दिया गया। दोबारा मतगणना कराने और संघमित्रा का निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है। संघमित्रा मौर्या प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें