फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मक्के के खेत में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 08 Jul 2026 04:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज)

सार

बहरिया थाना क्षेत्र के खलसा गांव में बुधवार दोपहर करीब दो बजे मक्के के खेत में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट से दो लोगों की मौत के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को खेत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने 20 दिन पहले भी बिजली का करंट लगाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान देर शाम तक मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

कमलेश कुमार बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। उन्होंने रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। उनके पिता सीताराम यादव किसान हैं। कमलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। अर्पित यादव अनुपम पब्लिक स्कूल, मिझूरा में कक्षा सातवीं का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता मुंबई में निजी नौकरी करते हैं।

खेत मालिक नागेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जार रही है। परिजनों के कहने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। - विवेक कुमार यादव, एसीपी फूलपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें