फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन के तुलारामबाग में तेज रफ्तार वाहन ने सैदाबाद के बीडीओ विनोद कुमार पांडेय की कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने गाड़ी सीज करते हुए चालक पर मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले विनोद सोमवार शाम 7.30 बजे अपनी बलेनो कार से ड्यूटी से लौट रहे थे। अभी वह तुलारामबाग पहुंचे थे कि गीता निकेतन के पास तेजरफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह बाल-बाल बचे जबकि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक से पूछा गया तो उसने अपना नाम रामरक्ष बताया। लेकिन मांगने पर वह परमिट व इंश्योरेंस संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। यहां पता चला कि गाड़ी विनय कुमार शुक्ल के नाम से पंजीकृत है। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी अफसर की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें