फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाई पावर कमेटी जानेगी आरआरबी एनटीपीसी अभ्यर्थियों का दर्द 

Fri, 11 Feb 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह प्रयागराज

सार

कमेटी के सदस्य  सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आरआरबी अभ्यर्थियों से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। आरआरबी की बेवसाइट में भी हाईपावर कमेटी के समक्ष सुझाव देने के लिए एनटीपीसी अभ्यर्थियों को बुलाने की सूचना दी गई है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने कमेटी सदस्यों के प्रयागराज आने की  पुष्टि की है।
विज्ञापन
RRB NTPC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले दिनों अभ्यर्थियों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के बाद उनका दर्द जानने के लिए रेलवे बोर्ड की हाई पावर कमेटी प्रयागराज आ रही है। आरआरबी के सूबेदारगंज स्थित कार्यालय में रेलवे की यह कमेटी अभ्यर्थियों से मुलाकात करेगी। शनिवार 12 फरवरी को प्रयागराज आ रही यह कमेटी कोरल क्लब में ही एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों से बातचीत करेगी।

विज्ञापन



हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडस्ट्रीयल रिलेशन दीपक पीटर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आरआरबी एनटीपीसी अभ्यर्थियों से बातचीत करेगी। इस कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवस्थापना राजीव गांधी, पश्चिम रेलवे के सीपीओ आदित्य कुमार, आरआरबी चेन्नई के अध्यक्ष जगदीश अलगर एवं आरआरबी भोपाल के चेयरमैन मुकेश गुप्ता शामिल हैं।



कमेटी के सदस्य  सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आरआरबी अभ्यर्थियों से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। आरआरबी की बेवसाइट में भी हाईपावर कमेटी के समक्ष सुझाव देने के लिए एनटीपीसी अभ्यर्थियों को बुलाने की सूचना दी गई है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने कमेटी सदस्यों के प्रयागराज आने की  पुष्टि की है। बता दें कि आरआरबी अभ्यर्थियों द्वारा पिछले दिनों किए हंगामे के बाद कोरल क्लब में शिविर लगाकर उनके लिखित सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन




अखिल भारतीय स्तर पर तकरीबन दो लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन प्रत्यावेदन/शंका एवं सुझाव दिए थे। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां चार फरवरी तक 1372 अभ्यर्थियों ने अपने सुझाव दिए। इसमें गूगल फार्म से 1033, ई-मेल से 310 एवं 29 अभ्यर्थियों ने मौके पर खुद पहुंचकर अपने सुझाव रेलवे अफसरों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें