सबसे प्रमुख मुकदमा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का है, जिसमें चार जुलाई को सुनवाई होनी है। इसके साथ ही एक जुलाई को स्वरूपरानी अस्पताल में दुर्व्यवस्था मामले में भी सुनवाई होनी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से पूर्णरूप से खुल रहा है। कई महत्वपूर्ण मुकदमों को सुनवाई जुलाई महीने में होनी है।
विज्ञापन
सबसे प्रमुख मुकदमा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का है, जिसमें चार जुलाई को सुनवाई होनी है। इसके साथ ही एक जुलाई को स्वरूपरानी अस्पताल में दुर्व्यवस्था मामले में भी सुनवाई होनी है। इस मामले में न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
वहीं, सात जुलाई को गैंगस्टर के दुरुपयोग मामले में डीएम, एसएसपी व एसएचओ को तलब किया गया है। 18 जुलाई को कुंभ मेले में भगदड़ में मृतक परिवार को मुआवजा मामले में सुनवाई होना है। कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई जुलाई महीने में होनी है।