फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ के कार्यों की मॉनिटरिंग करेगा हाईकोर्ट

Thu, 14 Sep 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद संगम - फोटो : self
विज्ञापन
हाईकोर्ट 2018-19 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करेगा। मेले के आयोजन को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया है कि सरकार अगली तारीख पर अपनी योजना का खाका प्रस्तुत करे। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट को बताया के मुख्यमंत्री ने हाल में अर्द्धकुंभ के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना की शुरूआत और शिलान्यास किया है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर वह देख्रेगी कि छह सप्ताह में कितना कार्य कराया गया है। श्रीकांत त्रिपाठी की जनहित याचिका पर अधिवक्ता एके पांडेय और रामानंद पांडेय ने कोर्ट को बताया कि अगले वर्ष अर्द्धकुंभ मेला होना है। सरकार के पास तैयार के लिए मुश्किल से एक वर्ष का समय है। इतने कम समय में कार्य पूरा हो पाने में संदेह है जबकि अभी तक कोई भी परियोजना बाकायदा शुरू भी नहीं हुई है। सरकार करोड़ों रुपये का बजट तो मुक्त कर चुकी है मगर मौके पर काम प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे में तय समय में काम पूरा हो पाने में संदेह है। ऐन वक्त पर जल्दी-जल्दी कराए जाने वाले काम सिर्फ खानापूर्ति ही साबित होते हैं।

अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के कार्यों की आधारशिला रख दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है और इसे मेले से पूर्व पूरा करा लिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि छह सप्ताह में कराए गए कार्योें की रिपोर्ट प्रस्तुत करें वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें