फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : सरकारी वकील को अनपढ़ कहने पर हाईकोर्ट सख्त, एसएसपी के पीआरओ को किया तलब

Wed, 07 Oct 2026 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के एसएसपी के पीआरओ को तलब किया है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिवक्ता (एजीए) से कथित दुर्व्यवहार किया और फोन पर अनपढ़ कहा था।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के एसएसपी के पीआरओ को तलब किया है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिवक्ता (एजीए) से कथित दुर्व्यवहार किया और फोन पर अनपढ़ कहा था। साथ ही विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी और एसएचओ महाराजगंज को भी तलब किया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने सचिन की जमानत अर्जी पर दिया। महाराजगंज थाने में याची सचिन के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता ने दलील दी कि याची का इस मामले में कोई दोष नहीं है। वीडियो राकेश यादव के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी से वायरल किया गया है।

कोर्ट के आदेश पर विवेचना अधिकारी विनय कुमार मिश्रा उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि राकेश यादव के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी की जांच में सामने आया कि उसे वर्तमान आवेदक आरोपी सचिन ने बनाया था। इस आईडी के लिए इस्तेमाल किया गया सिम भी सचिन के नाम पर जारी हुआ था।
विज्ञापन


विवेचक ने बताया कि उनका तबादला 20 जुलाई 2026 को यूपीपीसीएल की विजिलेंस विंग में हो चुका था। उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने की सूचना नहीं दी गई थी। कोर्ट ने उनका स्पष्टीकरण स्वीकार कर गैर जमानती वारंट वापस ले लिया। वहीं, इसी दौरान एजीए ने कोर्ट को अवगत कराया कि एसएसपी के पीआरओ ने उन्हें अनपढ़ कहा। इस पर कोर्ट ने पीआरओ को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। 12 अक्तूबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें