फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : 43 साल पहले पिता पर तेजाब फेंकने के मामले में बेटे की सजा बरकरार

Thu, 16 Jul 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर में 43 साल पहले पिता पर तेजाब फेंकने के मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई तीन साल के कठोर कारावास की सजा बरकरार रखी है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर में 43 साल पहले पिता पर तेजाब फेंकने के मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई तीन साल के कठोर कारावास की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने आरोपी को दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण कर शेष सजा काटने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संतोष राय की एकल पीठ ने रज्जाक की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार पांच सितंबर 1981 को गोरखपुर के बिछिया गांव में रज्जाक का अपने पिता गुलाम हुसैन से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने पिता पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनके शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। करीब तीन सप्ताह तक इलाज के बाद सेप्टीसीमिया और गंभीर जलन के कारण उनकी मृत्यु हो गई। ट्रायल कोर्ट ने 1983 में हत्या के आरोप की सुनवाई के बाद उसे चोट पहुंचाने के आरोप में दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें