इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रयागराज समेत आसपास के कई जिलों में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण ओर से छह जनवरी को अधिसूचना जारी की गई है।
प्रयागराज में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के पद पर नियुक्त किया गया है। बांदा में नियुक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बनाया गया है। डॉ.विकास श्रीवास्तव प्रथम को विशेष न्यायालय से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
छोटेलाल यादव को विशेष न्यायाधीश के साथ-साथ डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के मामलों की सुनवाई का दायित्व भी सौंपा गया है। इसके साथ ही मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, कानपुर नगर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी,आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गाज़ियाबाद, सहारनपुर, बरेली आदि के जिलों के न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ है।