फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमो की अर्जेंट लिस्टिंग के लिए हाई कोर्ट ने जारी किया नया लिंक

विज्ञापन
high court releases new link for the incidental listing of cases
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की अर्जेंट लिस्टिंग हेतु आवेदन करने के लिए नया वेब लिंक जारी किया गया है। यह लिंक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें दिए गए प्रोफार्मा पर अर्जेंट लिस्टिंग के लिए सीधे आवेदन किया जा सकता है। लिंक रविवार 3 मई से प्रभावी हो जाएगा। हाईकोर्ट का यह भी कहना है कि पूर्व में 23 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 24 अप्रैल को शाम 6:00 बजे के बीच जिन अधिवक्ताओं ने ई-मेल के जरिए मुकदमों की अर्जेंट लिस्टिंग के आवेदन किए थे, वह तकनीकी खराबी के कारण प्राप्त नहीं हो सके हैं। ऐसे अधिवक्ता पुन: इस नए लिंक पर आवेदन कर दें। इसी प्रकार से 24 अप्रैल को नियत मुकदमों में जिन वकीलों ने लिखित बहस ई-मेल के जरिए भेजी थी, वह भी तकनीकी खराबी के कारण प्राप्त नहीं हो सकी है। ऐसे मुकदमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के लिए अलग से तिथि नियत की जाएगी। हाईकोर्ट ने यह भी सूचित किया कि सिविल और क्रिमिनल के अर्जेंट मुकदमों के लिए जारी ई-मेल आईडी अगले एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगी। इसी प्रकार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए हाईकोर्ट ने गूगल क्रोम का प्रयोग करने के लिए कहा है, क्योंकि इस पर एप्लीकेशन अच्छे से काम करता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें