फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषयवार कराएं कॉपियों का मूल्यांकन, केंद्रों पर न लगे भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा। मूल्यांकन से पहले प्रदेश सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह तय करें कि मूल्यांकन केंद्रों पर भीड़ न लगने पाए। इसके लिए कॉपी जांचने के लिए परीक्षकों को विषयवार केंद्रों पर बुलाएं। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों (उप नियंत्रकों) को निर्देश दिया गया कि वह हर हाल में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करवाएं। प्रभारी परीक्षकों को बैठने की व्यवस्था करवाएं। परीक्षकों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखी जाए।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने पर ही कर सकेंगे मूल्यांकन
डीएम के नाम भेजे पत्र में प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि मूल्यांकन में लगे परीक्षक, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कोरोना वायरस की ट्रैकिंग के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है या नहीं। आदेश में एक ओर मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया है, वहीं दूसरी ओर मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल लेकर आने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें