फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : कानपुर घटना के मामले में दाखिल पत्र याचिका पर सुनवाई से इन्कार

Wed, 15 Feb 2023 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर देहात में बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुई मौत के मामले में दाखिल पत्र याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वकील पत्र याचिका दाखिल नहीं कर सकता। यह गैर वकीलों के लिए है। वकील याचिका दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर देहात में बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुई मौत के मामले में दाखिल पत्र याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वकील पत्र याचिका दाखिल नहीं कर सकता। यह गैर वकीलों के लिए है। वकील याचिका दाखिल कर सकता है।

विज्ञापन

यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति एसडी सिंह की खंडपीठ ने दिया है। पत्र याचिका स्वदेश एंड प्रयाग लीगल एड क्लीनिक व अन्य की ओर से भेजी गई थी। सुबह मामले की सुनवाई के लिए जब कोर्ट से अनुरोध किया गया तो कोर्ट ने सुनवाई से मना कर दिया। कहा गया कि याचिका दाखिल की जाए। पत्र याचिका पर सुनवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें