High court raised many questions on the investigation of missing
लापता जवान की जांच पर हाईकोर्ट ने उठाए कई सवाल
बरेली में सेना का जवान है लापता
प्रयागराज। बरेली में गायब हुए सेना केजवान के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच रिपोर्ट पर कई सवाल उठाए। कोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता सैयद अली मुर्तजबा ने पुलिस की जांच प्रगति रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत की थी। लापता जवान के पिता उपदेश सिंह के पत्र पर स्वत: योजित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि महीने भर की जांच केबाद पुलिस कोई ठोस जानकारी जुटाने में सफल नहीं हुई। आखिर पुलिस क्या कर रही है?
अपर शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि लापता जवान का पता लगाने केलिए कई कदम उठाए गए हैं। जवान का मोबाइल बंद है लेकिन सोशल मीडिया एकाउंट संचालित है। यह पता नहीं चल पा रहा है कि इसे कौन संचालित कर रहा है। कहा कि जब सोशल मीडिया एकाउंट संचालित है तो पुलिस क्यों नहीं ट्रैस कर पा रही है। क्या पुलिस तकनीकी जांच करने में सक्षम नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।