फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : टोलकर्मियों से मारपीट करने के आरोपियों के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक

Fri, 19 May 2023 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ टोलकर्मी कुलदीप वर्मा द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के तहत उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ टोलकर्मी कुलदीप वर्मा द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के तहत उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से छह हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने चंद्रमणि पांडेय व दो अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता केएल तिवारी ने बहस की। इनका कहना है कि विवेचना अधिकारी ने अंतर्गत धारा 323, 504, 427, 452, 188 व 8 राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल की। जिस पर एसीजेएम तृतीय बस्ती ने याचियों को सम्मन जारी कर तलब किया है। याचिका में चार्जशीट व सम्मन आदेश को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने विपक्षी/शिकायतकर्ता कुलदीप वर्मा को भी जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें