फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश को हाईकोर्ट में चुनौती

Sat, 06 Jun 2026 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर ग्राम प्रधानों को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त करने के उत्तर प्रदेश सरकार के 25 मई के अध्यादेश को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर ग्राम प्रधानों को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त करने के उत्तर प्रदेश सरकार के 25 मई के अध्यादेश को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि इस व्यवस्था के कारण ग्राम पंचायत चुनावों को टाला जा रहा है, जो संविधान की भावना के विपरीत है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह एवं न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के विधि छात्र युधिष्ठिर वर्मा और आयुष पांडेय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान यह तकनीकी आपत्ति उठाई गई कि याचिका में जिस कानूनी प्रावधान के तहत अध्यादेश को जारी किया किया है, उसे चुनौती नहीं दी गई है। इस पर याचियों ने संशोधन के लिए समय मांगा। अदालत ने उन्हें एक सप्ताह का समय देते हुए अगली सुनवाई 22 जून को निर्धारित की है।
विज्ञापन


याचियों ने कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 243-ई के तहत पंचायतों में समयबद्ध और नियमित चुनाव अनिवार्य हैं। उनका कहना है कि सरकार ने चुनाव टालने के लिए अपरिहार्य परिस्थितियों और जनहित जैसे अस्पष्ट आधारों का सहारा लिया है। याचिका में ग्राम पंचायतों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की शीघ्र बहाली की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें