Keshav Prasad Maurya News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। जो वस्तुएं पहले विदेशों से खरीदी जाती थीं, वे अब भारत में ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल बेरोजगार हो गए हैं और इसी कारण वे बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।