इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में मैग्जटर इंडिया के प्रबंधक गिरीश रामदास को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए राज्य सरकार-निजी पक्षकार को आठ सप्ताह के भीतर जवाब और याचियों को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति जफीर अहमद ने मेसर्स मैग्जटर डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड और दो अन्य की याचिका पर दिया है।
गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-126 थाना में याची के खिलाफ धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग सहित विभिन्न आरोपों में गोपैसा नेटवेंचर्स की ओर से दर्ज कराया गया है। याची अधिवक्ता ने दलील दी कि मामला वाणिज्यिक लेनदेन का से संबंधित है। आपराधिक मुकदमे नहीं दर्ज किए जा सकते। याची को परेशान करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। ऐसे में इसे रद्द किया जाना चाहिए। वहीं, अपर शासकीय अधिवक्ता ने दलील दी कि याची पर धोखाधड़ी के साथ ही धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत भी मामला बनता है।