फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : तीन सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने की तिथि निर्धारित करे आयोग, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Sun, 06 Sep 2026 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को तीन सप्ताह के भीतर तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को तीन सप्ताह के भीतर तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया है। कहा है कि आयोग निर्धारित तिथि की सूचना अभ्यर्थी को दे और उसे उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने की अनुमति प्रदान करे।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने सत्यम सिंह व एक अन्य की याचिका पर दिया। याचिका में आरटीआई के तहत 26 अप्रैल 2026 को दिए गए आवेदन के आधार पर मुख्य परीक्षा की सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण की मांग की गई थी।

आयोग की ओर से बताया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण की तिथि 26 नवंबर 2026 तय की गई है। इस पर याची के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। कहा कि अप्रैल में आवेदन के बावजूद निरीक्षण के लिए नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में आयोग को नवंबर तक प्रतीक्षा कराने के बजाय जल्द तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया। कहा कि तीन सप्ताह के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण की तिथि तय की जाए और इसकी सूचना याची को दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें