कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने वांछित आरोपी राहुल श्रीवास्तव (38) को पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया है।
कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने वांछित आरोपी राहुल श्रीवास्तव (38) को पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सिरप की खरीद-फरोख्त के लिए आरोपी के खाते से कई बार लेन-देन किया गया था। 29 नवंबर 2025 को पुलिस ने एमके हेल्थ केयर के संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल का आरोप था कि धूमनगंज क्षेत्र स्थित एमके हेल्थकेयर के प्रोपराइटर मोहम्मद सैफ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की गई। जांच के दौरान फर्म ने संबंधित अभिलेख और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जांच में पता चला कि फर्म की ओर से विभिन्न कंपनियों से बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त और शेड्यूल की गई दवाओं की खरीद की गई थी।
लापरवाही के चलते फर्म के थोक दवा और गोदाम लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। साथ ही कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप खरीदने का भी उल्लेख नहीं किया गया। मामले में पुलिस ने शाहगंज निवासी मोहम्मद सैफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि सिरप की खरीद-फरोख्त में आरोपी के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।