फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 05 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी यूपी में बनाने के मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है। पूर्व विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र सार्वजनिक होने से वकीलों में काफी नाराजगी फैल गई और आम सभा के दबाव को देखते हुए कार्यकारिणी ने अगले निर्णय तक न्यायिक कार्य नहीं करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। मंगलवार को वकीलों का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर इस पत्र के संबंध में वार्ता करेगा। यह भी तय किया गया अगले निर्णय तक प्रतिदिन आम सभा होगी।
विज्ञापन


सोमवार को शीतकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट खुला तो बड़ी संख्या में वकील गेट संख्या तीन पर एकत्र हो गए। आम सभा का कार्यक्रम पहले से तय था। दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता करने गए प्रतिनिधिमंडल को बातचीत की जानकारी आम सभा को देनी थी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राधाकांत ओझा ने वकीलों को बातचीत के बारे में बताना शुरू किया तभी तमाम अधिवक्ता पूर्व विधि मंत्री के पत्र को लेकर हंगामा करने लगे। पत्र व्हाट्स एप के जरिए वकीलों के मोबाइल में पहुंच चुका था। इसमें मुख्य न्यायाधीश से पश्चिमी यूपी में चल रही खंडपीठ की मांग पर अपनी राय बताने का अनुरोध किया गया है। पत्र 25 अगस्त 2014 को लिखा गया जो मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड को संबोधित है।

वकीलों के हंगामे और शोर शराबे के बीच यह तय किया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर इस पत्र के बारे में वार्ता करेगा। अब इस मसले का सार्थक हल निकलने तक वकील हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास कर निर्णय किया गया है कि प्रतिदिन साढ़े नौ बजे आम सभा होगी और उसमें पारित प्रस्ताव को कार्यकारिणी लागू कराएगी। बैठक की अध्यक्षता राकेश पांडेय और संचालन सीपी उपाध्याय ने किया।

हाईकोर्ट वकीलों के आंदोलन को व्यापारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। सोमवार को व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, अतुल खन्ना, अखिल भारतीय व्यापारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक्र अग्रवाल, ख्वाजा शमशाद अहमद आदि ने समर्थन दिया। आंदोलन में अधिवक्ता निशांत त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, अतुल पांडेय, उदय शंकर तिवारी, संतोष कुमार मिश्र आदि शामिल थे। डीआरटी बार एसोसिएशन ने भी समर्थन में हड़ताल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशलकांत, पवन मिश्र, संदीप अरोरा, पंकज कुमार सिन्हा, वीडी चौहान, मनीष मेहरोत्रा, विक्रम भल्ला, वीके शुक्ला, आरके तिवारी, योगेश मिश्र आदि ने समर्थन किया है। यूथ लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज दूबे, केके पांडेय, वाईडी मिश्र, अखिलेश ओझा, बीपी पांडेय आदि ने भी समर्थन किया है। हाईकोर्ट कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, शिव सिंह, एलडी राजभर, सुनीता जैन, एके ओझा, संजय त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, श्यामाचरण त्रिपाठी, राहुल पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें