फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट  : बेटी से मुलाकात के लिए मां की आना होगा गाजियाबाद, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 03 Nov 2026 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिता संग रह रही बेटी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मां से मुलाकात की जगह बदल दी। आदेश के अनुसार मां से मुलाकात के लिए बेटी की बागपत नहीं जाना होगा बल्कि मां उससे मिलने गाजियाबाद खुद आएगी।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिता संग रह रही बेटी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मां से मुलाकात की जगह बदल दी। आदेश के अनुसार मां से मुलाकात के लिए बेटी की बागपत नहीं जाना होगा बल्कि मां उससे मिलने गाजियाबाद खुद आएगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने पिता और नाबालिग बेटी की याचिका पर दिया है। घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में याचियों ने बागपत के परिवार न्यायालय के आदेश को चुनौती दी।

विज्ञापन


बागपत की अदालत ने हर महीने के तीसरे शनिवार को पिता और बेटी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। याचियों ने दलील दी कि बच्ची पिता के साथ गाजियाबाद में रहती है और उसे बागपत ले जाने में परेशानी होती है। वहीं, मां की अधिवक्ता ने गाजियाबाद में मुलाकात पर सहमति दी। कोर्ट ने 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे गाजियाबाद डीएलएसए कार्यालय में मुलाकात कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें