फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : अवमानना के मामले में केवल आरोप तय होना ‘दोषसिद्धि’ नहीं, हाईकोर्ट से अधिक्ता को मिली बड़ी राहत

Sat, 27 Dec 2025 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अवमानना के मामले में केवल आरोप तय होना ‘दोषसिद्धि’ के समान नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव में एक अधिवक्ता की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज दी।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अवमानना के मामले में केवल आरोप तय होना ‘दोषसिद्धि’ के समान नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव में एक अधिवक्ता की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज दी। याची फखरुद्दीन अली अहमद ने अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी के बार कौंसिल चुनाव में नामांकन किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


याची ने दलील दी थी कि कानपुर सिविल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल मामले में सात अप्रैल 2023 को सात न्यायाधीशों की पीठ ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने और अमर्यादित आचरण के लिए कुछ अधिवक्ताओं के खिलाफ आरोप तय किए थे। उसमें नरेश त्रिपाठी का भी नाम शामिल था। पीठ ने अवमानना मामले में इन्हें दोषी ठहराया था, अब केवल सजा सुनाया जाना बाकी है।
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि सात न्यायाधीशों की पीठ का आदेश प्रथम दृष्टया केवल राय थी। संबंधित पीठ ने केवल आरोप तय किए थे और अवमानना का मामला चलाने के लिए प्रशासनिक आदेश मांगे थे। कहा कि जब तक अवमानना की कार्यवाही में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हो जाता, तब तक मामले को केवल ‘ट्रायल’ के चरण में माना जाएगा। केवल आरोप तय होने को अवमानना अधिनियम के तहत दोषसिद्धि नहीं माना जा सकता। इसके साथ ही याचिका खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें