फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में हाईकोर्ट के वकीलों ने निकाला जुलूस

Tue, 10 Nov 2020 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
रिपब्लिक भारत चैनल  के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने एक जूलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों अधिवक्ता दिन में एक बजे जुलूस लेकर हाईकोर्ट गेट संख्या तीन से निकले और आंबेडकर चौराहे पर पहुंच कर जनसभा की।
विज्ञापन


वकीलों ने हाथ में तख्तियां ले रखी थी जिसमें गिरफ्तारी और महाराष्ट्र सरकार के विरोध में नारे लिखे थे। वकीलों ने गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए नारेबाजी भी की।

अधिवक्ताओं का कहना था कि अर्नब ने महाराष्ट सरकार की नाकामियों को उजागर किया । उनको सच बोलने की सजा दी जा रही है। जुलूस में अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी, दिलीप पांडेय, डा. संतोष शुक्ला,नंदलाल पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, अजय मिश्रा, पवन शुक्ला, सुशील पांडे, पवन श्रीवास्तव, पवन तिवारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें