फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव से मिले हाईकोर्ट के वकील, मिला समर्थन

विज्ञापन
High court lawyer met Deputy CM Keshav, got support - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। शिक्षा अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शहरी उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक दीपक पटेल, सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता कन्हैयालाल पांडेय आदि भी मौजूद रहे। केशव मौर्य ने बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि अधिकरण की स्थापना को लेकर वह अपना पूरा समर्थन देंगे। 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा अधिकरण के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका कायम करने को देखते हुए वकीलों ने चार दिनों से चला आ रहा कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया है। इसके बाद से हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया है। मुकदमों की सुनवाई हुई और नए दाखिले भी हुए हैं। सोमवार से वकीलों ने क्रमिक अनशन की शुरूआत की। इसके तहत हाईकोर्ट के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास बड़ी संख्या में अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। बार एसोसिएशन की बैठक में मांग की गई है कि अधिकरण के अलावा प्रयागराज की गरिमा से जुड़े अन्य संस्थानों को भी यहां से हटाया न जाए। वकीलों ने इसके लिए शहरियों के साथ मिलकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
क्रमिक अनशन पर बैठने वालों कपिल देव यादव, आशुतोष तिवारी, उदयशंकर तिवारी, राहुल पांडेय, अजय द्विवेदी, मुकुल पांडेय, परवेज इकबाल अंसारी, जनार्दन यादव, दुर्गेश चंद्र तिवारी, मनीष द्विवेदी, रविप्रकाश त्रिपाठी, रमेश पांडेय,संदीप श्रीवास्तव सहित दर्जनों अन्य अधिवक्ताओं के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, प्रियदर्शी त्रिपाठी, वीरेंद्र उपाध्याय, श्रीकांत केसरवानी, अजीत यादव, सौरभ तिवारी, नीलम शुक्ला, सुरेंद्र नाथ मिश्र, सर्वेश दुबे, अजय कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, अतुल पांडेय, इंदुशेखर, विनोद यादव सहित दर्जनों अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

छात्रसंघ का भी मिला समर्थन
प्रयागराज। बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि अधिकरण मुद्दे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव और निवर्तमान महामंत्री शिवम् ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है और आंदोलन में भागीदारी की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें