फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

Fri, 10 Apr 2026 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Justice Yashwant Verma News : दिल्ली वाले घर में भारी मात्रा में जले नोट मिलने के मामले में जांच के घेरे में आए जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस वर्मा ने पांच अप्रैल को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। जांच चलने के चलते उन्हें न्यायिक कार्य से अलग रखा गया था। उनके खिलाफ महाभियोग की भी तैयारी की जा रही थी।  
विज्ञापन
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उनके दिल्ली वाले घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी। साथ ही महाभियोग की भी चर्चा थी। इसी बीच उन्होंने पद से त्याग पत्र दे दिया है। दिल्ली वाले घर में जले हुए कैश मिलने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया था। पांच अप्रैल 2025 को उन्होंने शपथ ग्रहण किया था। न्यायिक कार्य से उनको फिलहाल अलग किया गया था। उनके खिलाफ महाभियोग लाने के मामले में कमेटी का गठन किया गया है। कई सांसदों ने संसद में जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए नोटिस दिया था। फिलहाल जस्टिस वर्मा के खिलाफ आतंरित जांच कमेटी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र

विज्ञापन

अत्यंत पीड़ा के साथ दे रहा हूं इस्तीफा- जस्टिस यशवंत

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को दिए गए त्यागपत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा ने लिखा है- यद्यपि मैं आपके आदरणीय कार्यालय को उन कारणों से विवश नहीं करना चाहता, जिनके कारण मुझे यह पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है। फिर भी अत्यंत पीड़ा के साथ मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें