इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मुकदमों की सुनवाई में पत्नी की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वह मुकदमे में पीड़ित पक्षकार होता है। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की एकल पीठ ने फिरोजाबाद में लंबित तलाक के मुकदमे को मैनपुरी परिवार न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
याची का विवाह 18 दिसंबर 2022 को हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। तब से वह मैनपुरी स्थित मायके में रह रही है। पति की ओर से फिरोजाबाद परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दाखिल किया गया है। मैनपुरी में भरण-पोषण का मुकदमा भी लंबित है।
याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं होने के कारण फिरोजाबाद जाकर मुकदमे की पैरवी करना महिला के लिए कठिन है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मामलों में पत्नी की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए।