हाईकोर्ट बेंच विभाजन के विरोध में कांग्रेसियों ने भी जनजागरण अभियान
चलाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी ने आम लोगों ने
सड़कों पर उतरने की अपील की है। लोगोें को बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद के
सम्मान का प्रतीक है और कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थवश इसका बंटवारा करने के
लिए प्रयासरत हैं। अभियान में राजीव सिंह, दीप चंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह
रज्जू, आशुतोष पांडेय, राजाराम कनौजिया कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला, गौरव
त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र अंशुमन, अनुराग राय, देवी प्रसाद पांडेय आदि। कैट
बार के वकीलों ने अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में न्यायिक कार्य से
विरत रहते हुए वाहन जुलूस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एलएम सिंह,
राघवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र नायक, राजेंद्र
मिश्र, ममता शर्मा, केपी आदि शामिल हुए।
लियाकत अली मोमेरियल सोसाइटी के
आरिफ इकबाल, राजेश गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, आरपी यादव,
मो. नकी खान आदि ने भी बेंच विभाजन का विरोध किया है। ट्रेड यूनियन
कांग्रेस एटक के रामसागर ने भी बेंच विभाजन का विरोध किया है। उनकी बैठक
में अनु सिंह, आजाद सिंह, मुस्तकीम अहमद, समर सिंह, अवध यादव आदि थे। पूर्व
पार्षद कमलेश सिंह ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हाईकोर्ट
की बेंच बनाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बेंच बनाने
की मांग हो रही है कल को हर कमिश्नरी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग उठेगी। बेंच विभाजन का विरोध
कर रहे हाईकोर्ट वकीलों को एजी आफिस के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है।
इसे लेकर एक बैठक एजी ऑफिस चौराहे पर हुई जिसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया आडिट
एंड एकाउंट एसोसिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने की। बैठक
में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, एजी नेता मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्र
आदि ने वकीलों के आंदोलन को समर्थन और पूरा सहयोग देने की घोषणा की।