इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन के आरोप में फंसे एडविन अमलदास को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि सह-अभियुक्त के इकबालिया बयान के अलावा याची के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य दिखाई नहीं देता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन के आरोप में फंसे एडविन अमलदास को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि सह-अभियुक्त के इकबालिया बयान के अलावा याची के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य दिखाई नहीं देता है। प्राथमिकी भी करीब डेढ़ दिन की देरी से दर्ज कराई गई है। याची का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने और मामले के तथ्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत का मामला बनता है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने दिया। मामला कन्नौज जिले के ठठिया थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि प्राथमिकी में उसका नाम नहीं है।
सह-अभियुक्त के बयान के आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है। कथित पीड़ितों या किसी स्वतंत्र गवाह ने भी उसके खिलाफ आरोप नहीं लगाया है। उसे केवल ईसाई धर्म का अनुयायी होने के आधार पर फंसाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए धार्मिक साहित्य की बरामदगी का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया चर्च के सरकारी जमीन पर बनाए जाने को लेकर भी विवाद दिखाई देता है। कोर्ट ने याची को पुलिस जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने सहित अन्य शर्तों के साथ अग्रिम जमानत प्रदान की।