हाईकोर्ट पहुंचे हैं बर्खास्त कर्मचारी
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना और बहनोई गजनबी व परिवार के अन्य सदस्यों समेत 18 लोगों को मनरेगा मजदूर दर्शाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत सचिवों की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
पिछली सुनवाई पर सरकारी अधिवक्ता ने काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए 3 दिन की मांगी थी मोहलत। मनरेगा में गड़बड़ी के मामले में डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर 3 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी।
जोया ब्लॉक वीडियो लोकचंद ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पृथ्वी सिंह, अंजुम, हुमा, परवीन, लेखाकार विजेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा शराफत अली, तकनीकी सहायक अजय निमेश। तत्कालीन एपीओ बृजभान सिंह और सेवा मुक्त ग्राम रोजगार सेवक झम्मन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी,
नामजद सभी आरोपियों पर विश्वास घात करने का आरोप है। डीएम ने सभी कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया था। मामले में आरोपी बनाए गए पंचायत सचिव हुमा परवीन, अंजुम और पृथ्वी सिंह ने एफआईआर रद्द करने की मांग में याचिका दाखिल की है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लाक क्षेत्र के पलौला गांव में हुई है।
शबीना की आयशा गुले ग्राम प्रधान हैं
शमी की बहन शबीना बहनोई गजनी व परिवार के अन्य सदस्यों को मनरेगा मजदूरी दर्शाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि मनरेगा मजदूर दर्शाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया है।