पोस्ट ऑफिस घोटाले के मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
प्रयागराज। गाजियाबाद में 17 करोड़ रुपये से अधिक पोस्ट ऑफिस घोटाले के मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में याची के अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने छह मई की तिथि तय कर दी। आरोपी राजीव सोनकर की जमानत अर्जी न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। मामले में चार आरोपियों अपनी जमानत के लिए याचिका दाखिल कर रखी है।